महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा: खट्टर

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:23 IST2021-10-23T21:23:14+5:302021-10-23T21:23:14+5:30

Historical places of Mahendragarh will be developed as tourist centers: Khattar | महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा: खट्टर

महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा: खट्टर

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है और इस सिलसिले में माधोगढ़ में ‘रानी तालाब’ का पुनर्निर्माण किया गया है तथा ‘रानी महल’ का मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों पर नौ करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे।

एक सरकारी बयान के अनुसार वह धोसी पहाड़ का भ्रमण करने के बाद शनिवार को माधोगढ़ किले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

खट्टर ने कहा कि धोसी एवं माधोगढ़ में पर्यटन की विपुल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धोसी पहाड़ियों को तीर्थाटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है तथा माधोगढ़ के किले का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Historical places of Mahendragarh will be developed as tourist centers: Khattar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे