लाइव न्यूज़ :

अपनी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में पहले ही चुनाव में जीतीं 12 सीटें

By भाषा | Updated: December 23, 2020 18:12 IST

Open in App

जम्मू, 23 दिसंबर जम्मू कश्मीर में नौ महीने पहले गठित अपनी पार्टी ने राज्य में लड़े गए अपने पहले ही चुनाव (डीडीसी) में 12 सीटों पर जीत हासिल की और 38 हजार से ज्यादा वोट भी बटोरे।

पूर्व मंत्री और कश्मीर के शीर्ष कारोबारी अलताफ बुखारी के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का गठन आठ मार्च को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर किया गया था जिससे लोगों को राज्य के दो प्रमुख दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी का विकल्प मिल सके।

जिला विकास परिषद (डीडीसी) के हाल में हुए चुनावों में पार्टी को जम्मू क्षेत्र में तीन तो वहीं कश्मीर घाटी में नौ सीटों पर जीत हासिल हुई। आंकड़ों के मुताबिक उसे 38 हजार से ज्यादा मत हासिल हुए।

निर्वाचन प्राधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी से जुड़े पूर्व कांग्रेसी मंत्री और वरिष्ठ गुज्जर नेता ऐजाज अहमद खान ने रेयासी जिले के थूरू से 1578 मतों से डीडीसी चुनाव जीता।

आंकड़ों के मुताबिक उन्हें 4904 मत मिले जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के मोहम्मद अशरफ को 3326 मत प्राप्त हुए। वह दो बार विधायक रह चुके हैं और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी थे।

अपनी पार्टी की उम्मीदवार यास्मीन ने रियासी जिले के चासना क्षेत्र से जीत हासिल की जबकि राजौरी जिले के भूडाल-नया क्षेत्र से पार्टी की नसरीन अख्तर विजयी रहीं।

पार्टी ने बांदीपुरा-ए (बांदीपुरा), कुंजार, तंगमार्ग (दोनों बारामूला में), तंघार (कुपवाड़ा), केल्लार (शोपियां), हरवान-द्वितीय, श्रीनगर-तृतीय और खानमोह-प्रथम (दोनों श्रीनगर में) सीटों पर जीत हासिल की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि वे नतीजों से हताश नहीं हैं क्योंकि प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने अपना श्रेष्ठ प्रयास किया जबकि उनके सामने गुपकार गठबंधन तथा अन्य के रूप में शक्तिशाली ताकतें थीं।

नेताओं ने कहा कि इन चुनावों में पार्टी ने कई निर्दलीयों को समर्थन दिया था जिन्हें जीत मिली है।

बुखारी ने कहा, “आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक बिल्कुल नयी पार्टी पुराने और मजबूत क्षेत्रीय दलों के गठजोड़ से मुकाबला कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल