लाइव न्यूज़ :

नवजात बेटी को घर लाने के लिए हेलीकाप्‍टर किराये पर लिया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:10 IST

Open in App

जयपुर, 21 अप्रैल राजस्‍थान में एक व्‍यक्ति ने अपनी बेटी के जन्म का जश्न मनाने और उसे पहली बार घर लाने के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लिया। हेलीकॉप्‍टर से नवजात को पहली बार उसके ननिहाल से उसके पैतृक घर लाया गया।

यह वाकया नागौर जिले के निंबड़ी चांदावतां गांव का है। स्थानीय निवासी हनुमान प्रजापत ने अपनी बेटी को पहली बार उसके ननिहाल से लाने के लिए हेलीकॉप्‍टर किराए पर लिया। उन्होंने फोन पर पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘हम अपनी बेटी का पहली बार अपने घर आंगन में आगमन को विशेष बनाना चाहते थे। मेरी बेटी, मेरे व मेरे परिवार के लिए कितनी खास है यह जताने के लिए मैं अधिक से अधिक यही कर सकता था।’’

हनुमान की पत्नी चुकी देवी ने तीन मार्च को नागौर जिला अस्पताल में बच्ची को जन्‍म दिया था। प्रसव के बाद देखभाल के लिए वह अपने मायके हरसोलाव गाँव चली गई थी।

हनुमान के अनुसार यह उनके पिता मदनलाल की इच्छा थी कि बच्‍ची के जन्म को पूरे दिल से मनाया जाए तो बेटी को पहली बार घर हेलीकॉप्टर से लाने की योजना बनाई गई।

निम्बड़ी चांदावता से हरसोलाव की दूरी सड़क मार्ग से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी है और हेलीकॉप्‍टर से यह दूरी तय करने में लगभग 10 मिनट लगते हैं।

हनुमान ने लड़के लड़की में भेद नहीं करने पर जोर देते हुए कहा कि बेटी (रिया) के जन्‍म से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!