लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर हीरालाल हुए नाराज, राहुल गांधी से मिलने का मांगा समय

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 26, 2018 20:36 IST

डॉ. अलावा ने बुधवार को राहुल गांधी के कार्यालय से उनसे मुलाकात करने का समय मांगा है. उनका कहना है कि मैंने मंत्रिमंडल गठन की जब कवायद चल रही थी, तब प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ राहुल गांधी तक भी सूचना दी थी कि कांग्रेस की जीत में जयस ने जो योगदान दिया था, अब कांग्रेस को अपना वादा पूरा करना चाहिए.

Open in App

जय युवा आदिवासी संगठन (जयस) के अध्यक्ष डॉ. हीरालाल अलावा को मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने के बाद से वे नाराज हैं. नाराज अलावा के पत्र का राहुल गांधी ने जवाब नहीं दिया तो उन्होंने अब उनसे मिलने का समय मांगा है.डा. अलावा का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस ने उनसे किया वादा पूरा नहीं किया है.

डॉ. अलावा ने बुधवार को राहुल गांधी के कार्यालय से उनसे मुलाकात करने का समय मांगा है. उनका कहना है कि मैंने मंत्रिमंडल गठन की जब कवायद चल रही थी, तब प्रदेश के नेताओं के साथ-साथ राहुल गांधी तक भी सूचना दी थी कि कांग्रेस की जीत में जयस ने जो योगदान दिया था, अब कांग्रेस को अपना वादा पूरा करना चाहिए. अलावा राज्य सरकार में मंत्री पद चाहते थे. 

उनका कहना था कि उन्होंने एमबीबीएस किया है, इस लिहाज से वे चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री बनना चाहते हैं. वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल गठन के तहत यह तय किया गया था कि पहली बार के विधायकों को मंत्री नहीं बनाया जाएगा. 

डॉ. अलावा पहली बार के विधायक थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 ऐसे विधायक हैं, जो पहली बार जीत कर आए हैं, ऐसे में अन्य विधायक को भी नाराजगी का सामना हमें करना पड़ सकता था.

उल्लेखनीय है कि राज्य में जयस के साथ समझौत कर कांग्रेस ने एक सीट पर डा. अलावा को मनवार सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर जीत तो मिली साथ ही मालवा-निमाड़ वाली सीटों पर भी जयस के चलते कांग्रेस को सफलता हासिल हुई, जिसके कारण मालवा-निमाड़ में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा.

सपा उपाध्यक्ष ने कहा सपा, बसपा को मिले स्थान

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा है. बघेल ने पत्र में यह आशंका जताई कि मध्यप्रदेश में असंतुलित मंत्रिमंडल के गठन के बाद से राज्य में राजनैतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो सकता है और कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष बनना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है. 

अस्थिरता का फायदा उठाकर कमलनाथ सरकार को भाजपा कभी भी गिरा सकती है, जो कि मध्यप्रदेश राज्य के हित मे नही होगा. बघेल ने कमलनाथ से मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में सपा, बसपा और तीन निर्दलीय सहित अन्य क्षेत्रों के उपेक्षित विधायको को तत्काल मंत्री बनाये जाने की मांग की है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया