लाइव न्यूज़ :

हिप्र पुलिस ने 400 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:40 IST

Open in App

शिमला, 14 जनवरी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 400 किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार करोड़ रुपये है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि 122 किलोग्राम से ज्यादा चरस और 295 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है। यह प्रदेश में सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

पुलिस के मुताबिक, इस बाबत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू जिला पुलिस की 27 सदस्यीय संयुक्त टीम ने बुधवार को बंजर इलाके के घरतगड और सजाहू में मादक पदार्थ माफिया के यहां छापा मारा।

उन्होंने बताया कि इस टीम में विशेष जांच इकाई और बंजर थाने के कर्मी भी शामिल थे।

सिंह ने बताया कि घरतगड से प्रतिबंधित पदार्थ देने वाले और लेने वाले व्यक्तियों को पकड़ लिया गया और 111 किलोग्राम चरस भी बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति स्थानीय हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.35 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने सजाहू गांव में दो संदिग्धों के घरों पर छापे मारे और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि एक घर से 11.5 किलोग्राम से अधिक चरस और दो बंदूकें जब्त की, जिनका लाइसेंस नहीं हैं जबकि दूसरे घर से 295 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान करीब 20 घंटे चला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां