हिप्र: धर्मशाला में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने गये

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:00 IST2021-04-13T18:00:17+5:302021-04-13T18:00:17+5:30

Hipr: BJP's mayor elected unopposed in Dharamshala | हिप्र: धर्मशाला में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने गये

हिप्र: धर्मशाला में भाजपा के महापौर निर्विरोध चुने गये

धर्मशाला (हिप्र), 13 अप्रैल भाजपा के ओंकार नेहरिया निर्विरोध धर्मशाला नगर निगम के महापौर चुने गये हैं, जबकि निर्दलीय पार्षद सर्व चंद उप महापौर चुने गये।

यह पहला मौका है जब धर्मशाला नगर निगम की कमान भाजपा संभाल रही है। पार्टी ने हाल ही में नगर निगम चुनावों में 17 वार्डों में से आठ में जीत हासिल की थी और उसे तीन निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी प्राप्त है।

कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था, जिस कारण नेहरिया इस पद के लिए निर्विरोध चुने गये।

उप महापौर पद के लिये भाजपा ने सर्व चंद का समर्थन किया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व महापौर देवेंदर जग्गी को हराया। चंद को 11 मत मिले जबकि जग्गी को सिर्फ छह वोट हासिल हुए।

कांग्रेस इस बार पांच सीट जीती। पिछले निगम में उसके 13 पार्षद थे जबकि भाजपा के मात्र चार पार्षद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hipr: BJP's mayor elected unopposed in Dharamshala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे