लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व सबको साथ लेकर चलता है: भागवत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 00:40 IST

Open in App

सूरत, 28 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि हिंदुत्व एक वैचारिक व्यवस्था है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबको साथ लाती है।

भागवत शहर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 150 चुनिंदा आमंत्रितों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “ हिंदुत्व वह है जो सबको साथ लेकर चलता है, सबको साथ लाता है, सबको अपने भीतर जोड़ता है, और सबको समृद्ध बनाता है।”

संघ प्रमुख ने कहा कि कभी-कभी "बाधाओं" को हटाते समय संघर्ष उत्पन्न होते हैं, लेकिन हिंदुत्व संघर्षों के बारे में नहीं है। उन्होंने कहा, “ इसे हिंदुओं को समझना है। लेकिन हिंदुओं को यह भी समझना चाहिए कि बाधाओं को दूर करने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती है, क्योंकि दुनिया यही समझती है... हमें शक्तिशाली बनना है, लेकिन... ऐसी शक्ति अत्याचार के लिए कभी नहीं होगी। यह धर्म की रक्षा करते हुए दुनिया को एक साथ लाएगी।”

भागवत ने कहा, “ एक राष्ट्र एक साझी संस्कृति और उद्देश्य से जुड़े व्यक्तियों का एक समुदाय है।” भागवत मंगलवार सुबह यहां पहुंचे। आरएसएस की गुजरात इकाई ने बताया कि वह प्रतिष्ठित नागरिकों और स्थानीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos