लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत, हिंसा फैलाते हैं: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ‘हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत और हिंसा फैलाते हैं’ और सभी समुदायों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि भारत हिंसा के खिलाफ है और यह अब और नहीं होनी चाहिये।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने 17 से 20 दिसंबर तक हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में आयोजित ‘धर्म संसद’ का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की, जहां कथित रूप से एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिये गये थे।

जूना अखाड़ा के यति नरसिंहानंद गिरि ने समारोह का आयोजन किया था, जो मुस्लिमों के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने और हिंसा को उकसाने के मामले में पुलिस की जांच का सामना कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने हैशटैग ‘इंडिया अगेंस्ट हिंदुत्व’ और ‘हरिद्वार हेट असेंबली’ के साथ हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘हिंदुत्ववादी हमेशा नफ़रत व हिंसा फैलाते हैं। हिंदू-मुसलमान-सिख-ईसाई इसकी क़ीमत चुकाते हैं।

लेकिन अब और नहीं!’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी नफरत और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह निंदनीय है कि हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने और विभिन्न समुदायों के लोगों के खिलाफ हिंसा फैलाने की बात कहकर वे बच जाते हैं। इस तरह के कृत्य हमारे संविधान और कानून का उल्लंघन करते हैं।’’

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हरिद्वार में धर्म संसद में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा को उकसाने के लिए कथित रूप से नफरत भरे भाषण देने के सिलसिले में जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

त्यागी और अन्य वक्ताओं ने पिछले हफ्ते के कार्यक्रम में कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिये, जिसके कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर देखे गये। इस महीने की शुरुआत में हिंदू धर्म अपनाकर वसीम रिजवी ने अपना नाम बदलकर जितेंद्र नारायण त्यागी रख लिया था।

हरिद्वार कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी रकिंदर सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को आईपीसी की धारा 153ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने भी बृहस्पतिवार को हरिद्वार के आयोजन में भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन