लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने अनिर्दिष्ट स्थानों पर नमाज़ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:45 IST

Open in App

गुरुग्राम (हरियाणा), 24 दिसंबर हरियाणा के गुरुग्राम में हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने खुले स्थानों पर "नमाज़" अदा करने के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री के बयान के बावजूद उन स्थानों पर नमाज़ अदा की जा रही है जहां इसकी इजाजत नहीं है।

उद्योग विहार और सेक्टर 29 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक शिकायतकर्ता वकील कुलभूषण भारद्वाज ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने साफ तौर पर आदेश दिया है कि खुले में ‘नमाज़’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्दिष्ट स्थानों को लेकर अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन 20 स्थानों पर नमाज़ अदा की जहां इसकी इजाजत दी गई है। इनमें से छह स्थान खुले हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुछ हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने नमाज़ को बाधित करने या हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खदेड़ दिया गया।

कुछ मुस्लिम सेक्टर 40 के एक खुले मैदान में नमाज़ अदा करने के लिए जमा हो गए लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया, क्योंकि इस स्थान पर प्रशासन की ओर से नमाज़ अदा करने की इजाजत नहीं है।

मोहम्मद सलीम कशमी नाम के एक शख्स ने बताया कि वे पिछले दो हफ्तों से यहां नमाज़ अदा कर रहे हैं लेकिन आज पुलिस ने उन्हें इजाजत नहीं दी और वे मामले को प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा