लाइव न्यूज़ :

दुनिया में कहीं भी रह रहे हिंदुओं को समस्या होने पर भारत आने का अधिकार है : असम के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली,10 नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कहीं भी रह रहे हिंदुओं को वहां समस्या होने पर भारत आने का अधिकार है।

सरमा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश जिन समस्याओं का सामना कर रहा है उनमें से ज्यादातर के लिए सिर्फ एक परिवार जिम्मेदार है।

उन्होंने टाइम्स नाऊ समिट 2021 में भाग लेते हुए कहा, ‘‘दुनिया में कहीं भी रह रहे प्रत्येक हिंदू को वहां समस्या होने पर भारत आने का अधिकार है।’’

सरमा ने कहा कि भारत हिंदुओं का है और यह उनका अपना प्राकृतिक घर है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सनातन का और हिंदू सभ्यता का देश है।’’

भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकजुटता बनाने की कोशिशों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विपक्ष की एक संभावित नेता हो सकने के बारे में पूछे जाने पर सरमा ने कहा कि उनका मानना है कि जब एक नेता अपना चुनाव हार जाता है तो उसकी पार्टी भी चुनाव हार जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के अपनी विधानसभा सीट हारने के बाद, मेरे अनुसार उनका राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव हार जाते तो कोई भी भाजपा की जीत के बारे में बात नहीं करता।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को और 20 साल प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की जरूरत है।

सरमा ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लोग पहले की तुलना में अब शेष भारत के साथ कहीं अधिक सहज महसूस करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित