भाजपा के शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं : राघव चड्ढा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 23:14 IST2021-02-14T23:14:21+5:302021-02-14T23:14:21+5:30

Hindus not safe under BJP rule: Raghav Chadha | भाजपा के शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं : राघव चड्ढा

भाजपा के शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं : राघव चड्ढा

नयी दिल्ली, 14 फरवरी आम आदमी पार्टी ने रिंकू शर्मा की हत्या पर रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।

पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रिंकू शर्मा का परिवार कह रहा है कि जय श्रीराम का नारा लगाने की वजह से उसकी हत्या की गई। इसकी पूर्ण रूप से जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंड मिलना चाहिए। क्या जय श्रीराम का नारा लगाना अब सुरक्षित नहीं रह गया है? भाजपा के शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।’’

चड्ढा ने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय गृह मंत्री से पूछता हूं, वह रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने क्यों नहीं गए? कानून व्यवस्था उनके अधिकार क्षेत्र में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hindus not safe under BJP rule: Raghav Chadha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे