लाइव न्यूज़ :

गाय की मौत के बाद तेरहवीं में मुसलमानों सहित शामिल हुए हजारों लोग, भावनात्मक रूप से था लगाव

By भाषा | Updated: September 16, 2019 06:10 IST

सामाजिक कार्यकर्ता कुशल प्रताप सिंह ने बताया कि हाकिम खान और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन सितंबर को गाय के मरने के बाद हर संस्कार में भागीदारी की। गांव वाले भावनात्मक रूप से गाय से जुड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहाकिम खान और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन सितंबर को गाय के मरने के बाद हर संस्कार में भागीदारी की।गाय महंत देवदास की थी, जिनकी मृत्यु के बाद से गांव वाले ही इस गाय की देखभाल करते थे।

मथुरा जिले के कुड़वारा गांव में सांप्रदायिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए कई मुसलमानों सहित हजारों लोग एक गाय के मरने के बाद उसके अंतिम संस्कार और इसके बाद हुई तेहरवीं में शामिल हुए। अर्जुन नाम के एक ग्रामीण ने बताया कि यह गाय मूल रूप से महंत देवदास की थी, जिनकी मृत्यु सात-आठ साल पहले हो गई थी। इसके बाद से गांव वाले ही इस गाय की देखभाल करते थे।सामाजिक कार्यकर्ता कुशल प्रताप सिंह ने बताया कि हाकिम खान और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन सितंबर को गाय के मरने के बाद हर संस्कार में भागीदारी की। गांव वाले भावनात्मक रूप से गाय से जुड़े हुए थे। इसलिए गांव के कुछ युवकों ने धार्मिक मान्यता के अनुसार गाय को बाकायदा समाधि दिलाने का निर्णय लिया। साथ ही, गाय की तेहरवीं की रस्म भी की गई।सिंह ने कहा, ‘‘इसके लिए चंदा किया गया और तेहरवीं के भोज के लिए आसपास के गांवों के लोगों को न्योता दिया गया।’’ शनिवार को हुए संस्कार में करीब 4,000 ग्रामीण जुटे।

टॅग्स :मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों