लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से हिंदुओं और सिखों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए : कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से आग्रह किया कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से हिंदू और सिख समुदाय के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की जाए।

जयशंकर को लिखे पत्र में शेरगिल ने कहा कि भारतीय मूल के लोगो के प्रति अपने प्रेम के कारण वह यह निवेदन करने को विवश हुए हैं।

उन्होंने तालिबान के हमलों और अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से बाहर जाने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मौजूदा समय में अफगानिस्तान में मानवीय संकट पैदा हो गया है। इससे लोगों के जीवन को खतरा पैदा हो गया है। भारतीय मूल के लोगों के लिए भी खतरा है।’’

शेरगिल ने कहा कि सावजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के हिसाब से करीब 650 सिख और 50 हिंदू अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं और ये लोग तालिबान का निशाना बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे