लाइव न्यूज़ :

हिंदू राव अस्पताल को फिर से कोविड-19 समर्पित अस्पताल बनाने की संभावना

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बाद निगम संचालित हिंदू राव अस्पताल को फिर से कोविड-19 समर्पित अस्पताल में बदला जा सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

दिल्ली में निगम संचालित सबसे बड़े अस्पताल को 14 जून को कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए निर्धारित किया गया था। उस समय शहर में संक्रमण की पहली लहर चल रही थी। इस अस्पताल में 980 बेड हैं। हालांकि कम मरीजों के कारण 13 अक्टूबर को इस अस्पताल को कोविड-19 के लिए निर्धारित उपचार केंद्रों की सूची से हटा दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि राजधानी में संक्रमण की अब तीसरी लहर चल रही है ऐसे में एक बार फिर से अस्पताल को कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित किया जा सकता है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने मंगलवार दोपहर अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां स्थिति का जायजा लिया।

हाल में केंद्र ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद 300 अतिरिक्त आईसीयू बेड, आरटी-पीसीआर जांच की संख्या दोगुनी करने और घर-घर सर्वेक्षण करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली में निगम संचालित कुछ अस्पतालों को कोविड-19 समर्पित अस्पतालों में बदला जाएगा।

राष्ट्रीय बीमारी रोकथाम केंद्र ने हाल में तैयार एक रिपोर्ट में आगाह किया था कि सर्दी के मौसम में श्वसन संबंधी दिक्कतों, बाहर से आने वाले मरीजों और त्योहार के दौरान जमावड़ा बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली को रोजाना करीब 15,000 मामलों के हिसाब से तैयारी करनी होगी।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 3797 मामले आने से संक्रमितों की संख्या 4.89 लाख से अधिक हो गयी जबकि 99 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 7713 हो गयी। दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे ज्यादा 8593 मामले आए थे और 85 मरीजों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं