लाइव न्यूज़ :

हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल: तीन महीने से वेतन नहीं, सत्येंद्र जैन बोले- कोविड मरीज़ों को अपने अस्पताल में शिफ्ट करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2020 16:03 IST

अगर MCD से कस्तूरबा अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल नहीं चल रहे हैं तो दिल्ली सरकार को सौंप दें। हम चला लेंगे और सैलरी दे देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड मरीज़ों को हमने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। हिंदू राव अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों की कई दिनों से चल रही ‘ सांकेतिक अनिश्चितकालीन हड़ताल’ के मद्देनजर दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस समय हिंदूराव अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि MCD के द्वारा चलाए जाने वाले हिन्दू राव अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने हड़ताल के लिए नोटिस दिया है, वहां के कोविड मरीज़ों को हमने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। 

अगर MCD से कस्तूरबा अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल नहीं चल रहे हैं तो दिल्ली सरकार को सौंप दें। हम चला लेंगे और सैलरी दे देंगे। दिल्ली सरकार ने शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल के सभी कोविड-19 मरीजों को अपने अस्पतालों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

दिल्ली सरकार ने यह आदेश गत तीन महीने से वेतन नहीं मिलने को लेकर, हिंदू राव अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों की कई दिनों से चल रही ‘ सांकेतिक अनिश्चितकालीन हड़ताल’ के मद्देनजर दिया है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस समय हिंदूराव अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमने कोविड-19 मरीजों को हिंदूराव अस्पताल से हमारे अपने अस्पतालों में स्थनांतरित करने का आदेश दिया। उन्हें विकल्प होगा कि या तो लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में स्थानांतरित हों या अपने घर के नजदीक किसी अन्य सरकारी अस्पताल में भर्ती हों।’’

उल्लेखनीय है कि हिंदूराव दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल है जिसकी बिस्तरों की क्षमता 900 है और इस समय यह कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए समर्पित है। पहले अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

हिंदूराव अस्पताल भाजपा नीत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के न्यायाधिकार क्षेत्र में आता है। जैन ने कहा, ‘‘भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। वे विभिन्न करों से कमाते हैं और अगर अपने अस्पतालों को चला नहीं सकते तो उन्हें (उत्तर दिल्ली नगर निगम को) इन्हें दिल्ली सरकार को सौंप देना चाहिए।’’

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाआम आदमी पार्टीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो