लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा: हिन्दू रक्षा दल का दावा, हमने करवाई कैंपस में हिंसा, देश विरोधी गतिविधियां हुई तो आगे भी करेंगे ऐसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 7, 2020 00:54 IST

रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए। जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी वायरल वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर आगे भी किसी ने देश विरोधी गतिविधियां करने की कोशिश की तो हम आगे भी यूनिवर्सिटियों में ऐसी कार्रवाई करते रहेंगे। 

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़ की जिम्मेदारी हिन्दू रक्षा दल ने ली है। हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया है कि छात्रों की पिटाई करने वाले उनके कार्यकर्ता थे। पिंकी चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह जेएनयू में हुई हिंसा की जिम्मेदारी ले रहे हैं।

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी वायरल वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर आगे भी किसी ने देश विरोधी गतिविधियां करने की कोशिश की तो हम आगे भी यूनिवर्सिटियों में ऐसी कार्रवाई करते रहेंगे। 

पिंकी चौधरी कहते हुए दिख रहे हैं, 'देश विरोधी गतिविधियां, अगर हमारे यहां कोई करेगा, तो उसे इसी तरह का जवाब दिया जाएगा जैसे हमने कल शाम को दिया। और इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमारे धर्म के खिलाफ, इतना गलत बोलना किस तरह का इन लोगों का व्यवहार है। कई वर्षों से जेएनयू कम्यूनिस्टों का अड्डा बना हुआ है और ऐसे अड्डे हम लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम लोग अपने धर्म के लिए अपने प्राण न्योछावर करने को तैयार रहते हैं।'

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए। जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां