लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवादः नक्शा फाड़ने को लेकर हिंदू पुजारी ने CJI को लिखा पत्र, कहा- राजीव धवन के खिलाफ करें कार्रवाई

By भाषा | Updated: October 18, 2019 06:11 IST

अयोध्या विवादः हिंदू पुजारी अजय गौतम ने सीजेआई को लिखे पत्र में धवन के कृत्य को ‘‘आक्रामक’’ और ‘‘अवैध’’ करार दिया जो राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक हिंदू पुजारी ने बृहस्पतिवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के समक्ष पत्र याचिका दायर कर प्रख्यात वकील राजीव धवन की वरिष्ठ वकील की पदवी को वापस लेने की मांग की।अयोध्या भूमि विवाद मामले की उच्चतम न्यायालय में बुधवार को सुनवाई के दौरान भगवान राम की जन्मभूमि का नक्शा धवन द्वारा कथित तौर पर फाड़ने के लिए उन्होंने यह मांग की।

एक हिंदू पुजारी ने बृहस्पतिवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के समक्ष पत्र याचिका दायर कर प्रख्यात वकील राजीव धवन की वरिष्ठ वकील की पदवी को वापस लेने की मांग की। अयोध्या भूमि विवाद मामले की उच्चतम न्यायालय में बुधवार को सुनवाई के दौरान भगवान राम की जन्मभूमि का नक्शा धवन द्वारा कथित तौर पर फाड़ने के लिए उन्होंने यह मांग की।

हिंदू पुजारी अजय गौतम ने सीजेआई को लिखे पत्र में धवन के कृत्य को ‘‘आक्रामक’’ और ‘‘अवैध’’ करार दिया जो राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने वकील के तौर पर उनका लाइसेंस भी रद्द करने की मांग की।

पत्र याचिका में कहा गया है, ‘‘16 अक्टूबर 2019 को उपरोक्त आरेापी ने पवित्र नक्शे को फाड़ दिया... न्यायिक कार्यवाही के दौरान न्यायाधीश के समक्ष... उक्त अवैध और आक्रामक कृत्य की खबर मीडिया के सभी स्रोतों द्वारा पूरी दुनिया में प्रकाशित हुई।’’

इसमें कहा गया है कि धवन के कृत्य ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इससे पहले अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एआईएचएम) के एक धड़े ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर वरिष्ठ वकील के नक्शा फाड़ने के ‘‘अति अनैतिक कृत्य’’ के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

एआईएचएम का प्रतिनिधित्व कर रहे वरीय वकील विकास सिंह द्वारा मुहैया कराए गए नक्शे को धवन ने बुधवार को अदालत कक्ष में फाड़कर सनसनी फैला दी थी। अविनाश

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?