लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा ने ग्वालियर में शुरू की 'गोडसे ज्ञानशाला’, बताए जाएंगे भारत के विभाजन के किस्से

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:39 IST

हिंदू महासभा की ओर से ग्वालियर में नाथूराम गोडसे के ज्ञानशाला की शुरुआत की गई है। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे के नाम पर यहीं मंदिर बनाने के लिए तीन साल पहले उसकी प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व हिंदी दिवस पर रविवार को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने की नाथूराम गोडसे ज्ञानशाला की शुरुआतहिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज के अनुसार इसमें देश विभाजन और देशभक्ति के किस्से बताए जाएंगेतीन साल पहले मंदिर बनाने के लिए हिंदू महासभा ने गोडसे की प्रतिमा भी स्थापित की थी

ग्वालियर: हिंदू महासभा ने रविवार को विश्व हिंदी दिवस पर ग्वालियर में अपने दफ्तर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला की शुरुआत कर दी। इस ज्ञानशाला में गोडसे और देश विभाजन से जुड़े तथ्यों को युवा पीढ़ी को बताने का काम किया जाएगा।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने आरोप लगाया कि देश विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, जिसके कारण अखंड भारत के दो टुकड़े हुए और करीब पांच लाख हिंदुओं की हत्या की गई तथा 20 लाख से ज्यादा हिंदू विस्थापित हुए।

भारद्वाज ने कहा कि देश विभाजन को कांग्रेस ने स्वीकार किया और उसके कारण आज पाकिस्तान दुश्मन है और भारत का बहुत बड़ा धन उसके साथ सुरक्षा में खर्च होता है।

उन्होंने कहा कि यही नहीं, कांग्रेस ने ही देश में हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत बढ़ाई। इसी कारण कांग्रेस ने नाथूराम गोडसे और नारायण राव आप्टे का अदालत में दिया गया बयान 50 वर्षों तक बाहर नहीं आने दिया।

महात्मा गांधी की हत्या करने के जुर्म में गोड़से एवं आप्टे को 15 नवंबर 1949 को अंबाला की जेल में फांसी की सजा दी गई थी।

भारद्वाज ने बताया, ‘‘अब हिंदू महासभा इसी इतिहास को नयी पीढ़ी को बताने के लिए ग्वालियर में दौलतगंज स्थित कार्यालय में गोडसे की ज्ञानशाला शुरू कर रही है। इस ज्ञानशाला में गोडसे के अलावा राष्ट्र निर्माण करने वाले दूसरे महापुरुषों, गुरु गोविंद सिंह, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, डॉ. हेडगेवार, पंडित मदन मोहन मालवीय से जुड़ा इतिहास भी बताएगी।’’

उन्होंने कहा, “हिंदू महासभा ने हमेशा से हिंदी, हिंदू और हिंदुस्तान की बात की है और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस है, इसलिए इस ज्ञानशाला की शुरुआत की गई है। ”

इसके पहले हिंदू महासभा ने 15 नवंबर 2017 को गोडसे का यहां मंदिर बनाने के लिए प्रतिमा भी स्थापित की थी, लेकिन उस समय उस प्रतिमा को जब्त कर लिया गया। इस प्रतिमा को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता कई बार प्रशासन से मांगते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :नाथूराम गोडसेमहात्मा गाँधीकांग्रेसग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो