लाइव न्यूज़ :

हिंदू महासभा ने गोडसे की जब्त प्रतिमा लौटाने की प्रशासन से की मांग

By भाषा | Updated: November 15, 2020 22:27 IST

Open in App

ग्वालियर (मध्यप्रदेश), 15 नवंबर हिन्दू महासभा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशासन द्वारा कुछ साल पहले जब्त की गई प्रतिमा को वापस किए जाने की मांग की और साथ ही धमकी दी कि प्रतिमा नहीं लौटाने की स्थिति में दूसरी प्रतिमा लगा दी जाएगी।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने यहां रविवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वर्ष 2017 में जब्त गोडसे की मूर्ति को वापस किया जाए, जिससे वे उसे अपने दफ्तर में स्थापित कर सकें।

भारद्वाज ने धमकी दी, ‘‘यदि प्रशासन गोडसे की मूर्ति नहीं लौटाता है तो महासभा के कार्यकर्ता दूसरी मूर्ति कार्यालय में स्थापित कर लेंगे और यह काम अगले वर्ष 19 मई तक हो सकता है।’’

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2017 में दौलतगंज स्थित हिंदू महासभा के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गोडसे की प्रतिमा स्थापित करके एक मंदिर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन प्रशासन ने इस प्रयास को विफल करते हुए प्रतिमा को जब्त कर लिया था।

महासभा के कार्यकर्ताओं ने यहां रविवार को महात्मा गांधी के हत्यारों, नाथूराम गोडसे एवं नारायण आप्टे की 71वीं पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया।

महात्मा गांधी की हत्या करने के जुर्म में गोडसे एवं आप्टे को 15 नवंबर 1949 को अंबाला जेल में फांसी दे दी गयी थी और इस दिन को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता 'बलिदान दिवस' के रूप में मनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र