लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रद्द किए जाने की हिंदू महासभा ने की निंदा

By भाषा | Updated: July 18, 2021 15:27 IST

Open in App

मेरठ (उप्र), 18 जुलाई उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रद्द किए जाने से नाराज हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने केंद्र सरकार से रविवार को मांग की कि जब तक कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

शर्मा ने कहा कि जब तक भारत से यह वैश्विक महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक कोई चुनाव, कोई राजनीतिक बैठक, किसी भी नेता का शपथ ग्रहण समारोह, धरना प्रदर्शन या राजनीतिक फायदे के लिए होने वाले किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

शर्मा एवं हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कांवड़ यात्रा रद्द करने के फैसले पर सवाल उठाया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कह रही है कि उसने कांवड़ संघों से बातचीत के बाद इस बारे में निर्णय लिया है, लेकिन सरकार जिन कांवड़ संघों की बात कर रही है, हम ऐसे किसी संघ को नहीं जानते।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘मैं स्वयं पिछले 20 साल से विशाल कांवड़ यात्रा का प्रबंध कर रहा हूं, जिसमें यात्रा से जुड़े लाखों लोगों को करोड़ों रुपए का व्यापार लाभ मिलता है, लेकिन आज लोग अपने स्वार्थ के कारण और राजनीति करने के लिए हमारी इस महान यात्रा को खंडित कर रहे हैं।’’

उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। राज्‍य सरकार ने कहा है कि उसकी अपील के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया। इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस वार्षिक यात्रा को रद्द कर दिया था। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों