लाइव न्यूज़ :

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हिन्दू महासभा ने गोडसे ज्ञानशाला बंद की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:55 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 12 जनवरी ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को मंगलवार को बंद कर दिया है।

इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और उस इलाके में धारा 144 लगाकर उन्हें किसी प्रकार की शांति भंग नहीं होने देने का निर्देश दिया है।

ग्वालियर के अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, ‘‘मीडिया में समाचार आने के बाद दौलतगंज में इस ज्ञानशाला की जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से बात की और नोटिस जारी किया। इसके साथ दौलतगंज इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।’’

उधर प्रशासन से बात करने के बाद हिंदू महासभा ने गोडसे की ज्ञानशाला को बंद कर दिया।

इस बारे में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया, ‘‘हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि हिन्दू महासभा भवन दौलतगज ग्वालियर में राष्ट्र भक्तों से प्रेरणास्रोत आयोजन जारी रहेंगे। गोडसे ज्ञानशाला को संचालित नहीं किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू