लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा की सरकारों में हिंदू पर्व प्रतिबंधित किये जाते थे : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:50 IST

Open in App

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सपा और बसपा की सरकारों में हिंदू पर्व और त्योहार प्रतिबंधित कर दिये जाते थे लेकिन एक वर्ग विशेष के त्यौहार को मनाने के लिए “रेड कालीन” बिछाई जाती थी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “पिछली सरकारों में दंगे होते थे, कर्फ्यू लग जाते थे और लोग कोई पर्व और त्योहार नहीं मना पाते थे। अगर दंगा नहीं हुआ तो प्रशासन के लोग अजीब शर्त लगा देते थे कि होली नहीं मना पाएंगे, दीपावली पर आतिशबाजी नहीं करेंगे, कांवड़ यात्रा में नहीं जा पाएंगे और जाएंगे तो डीजे नहीं बजाएंगे।”

योगी ने कहा, “तब वर्ग विशेष के पर्व और त्योहारों को मनाने के लिए रेड कालीन बिछाई जाती थी लेकिन जब भी हिंदू पर्व और त्योहार आते थे तो उसे प्रतिबंधित कर दिया जाता था।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश की जेलों और थानों में एक ही पर्व श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी मनाया जाता था और सपा-बसपा दोनों सरकारों ने इसे प्रतिबंधित कर दिया लेकिन जब हम लोग आए तो सबसे पहला पर्व आया कांवड़ यात्रा और प्रशासन के लोगों ने कहा कि छह राज्यों के लोग आते हैं और अगर यात्रा हुई तो दंगा हो जाएगा, मैंने कहा कि मैं क्यों बैठा हूं यहां, उसी दंगे को रोकने के लिए आए हैं। यह चिंता तुम्‍हें नहीं करनी, प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा का दायित्व हमारे ऊपर है और कांवड़ यात्रा होगी। हमने कह दिया कि हम कांवड़ यात्रा नहीं रोकेंगे। सभी त्योहार मनाये जाएंगे।”

योगी ने आरोप लगाया, “सपा-बसपा को शासन का मौका मिला लेकिन इन लोगों ने अपने घर को भरा, इनके लिए परिवार ही पार्टी थी और ये अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पाये और प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया। 15 वर्षों में कुछ लोगों ने उप्र की दिशा बदल दी, तकदीर बदल दी और पहचान समाप्त कर दी लेकिन भाजपा के नेतृत्व की सरकार ने मात्र साढ़े चार वर्ष के अंदर प्रदेश को फ‍िर से उसके गौरव की ओर अग्रसर कर उसकी पहचान दिलाने का कार्य किया है।”

अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुन: सफलता दिलाने की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपते हुए योगी ने कहा कि उप्र की 24 करोड़ आबादी है और इसमें छह करोड़ युवा हैं, इन छह करोड़ युवाओं को कैसे जोड़ेंगे, अभी से तैयारी करिए और बूथ से लेकर ऊपर तक सम्‍मेलन करिए, आपको कोई ताकत सफलता से रोक नहीं पाएगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज “हम सबके सामने 2022 चुनौती है क्योंकि 2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश की तकदीर लिखेगा।”

उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल युवाओं पर अपना दावा करेगा लेकिन आप बहस में भाग लें और बताइए कि भाजपा की सरकार में युवाओं को कितना लाभ मिला है। कोरोना काल, बाढ़ राहत, अन्न वितरण, रक्‍तदान समेत सभी कार्यों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा, “अब आम जनमानस को बताने की आवश्यकता है कि अगर भाजपा नहीं होती तो 500 वर्षों का कलंक धुल नहीं पाता। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है और यह केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। मंदिर निर्माण के कार्य को लेकर पितरों की आत्मा प्रफुल्लित हो रही होगी।”

योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश जिस राह पर आगे बढ़ा है, आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता है, जो दंगाई सिर चढ़कर बोलते थे उनको बोल दिया गया कि सात पीढ़ी का नाम लिखकर छोड़ देना कि दंगा करोगे तो कौन भरपाई करेगा।” उन्होंने एक-एक बूथ के लिए युवाओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए हर युवा को बिना किसी भेदभाव के जोड़ने की नसीहत दी और कहा कि सकारात्मक दिशा में राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढि़ए। उन्होंने कहा, “युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने को अनुशासन के साथ जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करें और युवा मोर्चा के किसी कार्यकर्ता पर अनुशासनहीनता या उपद्रव करने का लेवल नहीं चस्पा होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बिना अनुशासन को तोड़े, मर्यादा का पालन करते हुए उत्साह और उमंग के साथ भरपूर होते हुए 2022 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से आगे बढ़ना है। किसानों के मसले पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में रामकोला, मुंडेरवा, भट्टा पारसौल में किसानों पर गोली चलवाई जाती थी लेकिन आज किसानों को हर योजना का लाभ मिल रहा है।

योगी ने केंद्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं को आंकड़ेवार गिनाते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की खूब प्रशंसा की।

इससे पहले भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को अगले वर्ष होने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश कार्यसमिति को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए