लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम युवक की बारात का हिन्दू समुदाय ने किया भव्य स्वागत, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

By भाषा | Updated: November 7, 2019 19:56 IST

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रहाई कला गांव में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दुल्हा विवाह करने के लिए आया था। गांव के लोगों से मिले प्यार और उनकी भावपूर्ण मेजबानी से उसे और उसके परिवार को हैरानी हुई। 

Open in App

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के एक गांव में बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों ने अपने गांव के एकमात्र मुस्लिम परिवार की बेटी से विवाह करने के लिये विशाखापट्टनम से आई मुस्लिम युवक की बारात का भव्य स्वागत और मेजबानी कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की है। 

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रहाई कला गांव में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दुल्हा विवाह करने के लिए आया था। गांव के लोगों से मिले प्यार और उनकी भावपूर्ण मेजबानी से उसे और उसके परिवार को हैरानी हुई। 

गांव के एक मात्र मुस्लिम परिवार याह्या खान की बेटी रफिया खान (25) का बुधवार की रात विशाखापट्टनम के रहने वाले परवेज खान के बेटे जुबेर खान (28) के साथ निकाह हुआ। गांव वालों ने याह्या खान से कहा कि उनके परिवार के पीढ़ियों से आपसी संबंध हैं इसलिए दूल्हे का स्वागत पहले वह लोग करना चाहेंगे। 

योजना के अनुसार, गांव में राम कृष्ण पटेल के परिवार ने सबसे पहले दूल्हे का स्वागत किया। बारात गांव की गलियों से निकली तो महिलाओं और पुरूषों ने फूल बरसाए और आतिशबाजी कर बारातियों का स्वागत किया। 

पटेल ने कहा ‘‘खान परिवार के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्हें परिवार का सदस्य ही माना जाता है । उनकी बेटी की शादी हमारी अपनी बेटी की तरह है इसलिए पहले हमने दूल्हे और उसके परिवार का स्वागत किया।’’ याह्या खान ने कहा ‘‘मेरा परिवार पीढ़ियों से यहां रहने वाला इकलौता मुस्लिम परिवार है। पूरे गांव ने मेरी बेटी की शादी में बारात का स्वागत किया। गांव वालों से मिले सम्मान और प्यार से मेरा परिवार अभिभूत है।’’ 

दूल्हे जुबेर ने कहा, ‘‘मैं गांव वालों द्वारा किए गये स्वागत से, विशेषकर यहां हिन्दुओं और मुस्लिमों के बीच प्यार को देखकर बहुत खुश हूं । बड़े शहरों में ऐसी चीजें नजर नहीं आतीं। यहां के लोगों से मिले स्नेह के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। यह लाजवाब था।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया