लाइव न्यूज़ :

विनय कटियार ने कहा-राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं को एक और बलिदान की जरूरत, रहें तैयार

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2018 13:45 IST

विनय कटियार ने पुराने समय को याद दिलाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव सरकार में भी कारसेवकों ने बलिदान दिया था तब जाकर विवादित ढांचा गिरा था इसलिए भगवान राम भी चाहते हैं कि एक बलिदान और हो।

Open in App

लखनऊ, 18 मार्चः फैजाबाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि राम जन्मभूमि को हिंदू समुदाय से एक और बलिदान की जरूरत है। उसे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अब बलिदान के बाद ही राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हो पाएगी। उन्होंने यह नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर नयाघाट स्थित तुलसी उद्यान पर रामकोट की परिक्रमा के बाद एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। 

खबरों के अनुसार, कटियार ने पुराने समय को याद दिलाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव सरकार में भी कारसेवकों ने बलिदान दिया था तब जाकर विवादित ढांचा गिरा था इसलिए भगवान राम भी चाहते हैं कि एक बलिदान और हो इसके लिए समस्त हिन्दू एकजुट होकर तैयार रहें। यह बलिदान कैसा होगा, अभी यह कहना कठिन है।

उन्होंने अपनी ही योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार में कोई आए, लेकिन अब तो रामजन्मभूमि एक और बलिदान चाहती है। हमें इस बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। 

इसके अलावा कटियार ने कहा कि देश में हिन्दुओं के बहुत से धार्मिक स्थलों को मुगलों ने तोड़ा था और हिन्दुओं को मुगलों ने अपमानित भी किया था। अयोध्या में मस्जिद की कोई कमी नहीं है। यहां तक कि विवादित परिसर रामजन्मभूमि के इर्द-गिर्द भी बहुत सी मस्जिदें हैं फिर भी मुसलमान भाई हमारे श्रीरामजन्मभूमि पर मस्जिद के लिए अड़े हुए हैं। 

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव