लाइव न्यूज़ :

हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर की कोविड-19 से मृत्यु

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सी एल जोनवाल (43) की मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गयी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ अंजू श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

जंतु विज्ञान के प्रोफेसर जोनवाल की एम्स में मंगलवार तड़के मृत्यु हो गयी। उन्हें गत 30 मार्च को ही एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किया गया था।

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी (12) और एक बेटा (5) हैं। उनकी पत्नी विश्वविद्यालय में गणित की अस्थायी शिक्षक हैं।

जोनवाल कॉलेज में कोविड-19 कार्यबल के प्रमुख सदस्य थे और उन्होंने अपने कई साथियों के लिए अस्पतालों में बिस्तर तथा ऑक्सीजन का बंदोबस्त किया था।

डॉ अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि जोनवाल 29 अप्रैल के आसपास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और मई के पहले सप्ताह में अपने घर चले गये थे।

शुरू में उन्हें अलवर में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर यहां एम्स में भर्ती कराया गया।

प्राचार्य ने बताया कि उनके समेत कॉलेज के करीब 35 शिक्षक वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें एक या दो गंभीर मामले थे लेकिन वे भी स्वस्थ हो गये।

विश्वविद्यालय के कम से कम 40 कर्मचारी अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू