हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है : राज्यपाल
By भाषा | Updated: September 15, 2021 00:35 IST2021-09-15T00:35:01+5:302021-09-15T00:35:01+5:30

हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है : राज्यपाल
रांची, 14 सितंबर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है।
राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘हिन्दी भाषा न केवल जनप्रिय भाषा है बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। हमारी समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति में भी हिन्दी भाषा की अहम भूमिका है।’’
राज्यपाल ने कहा कि सभी को अपने दैनिक कार्य-व्यवहार में हिन्दी का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिये।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।