लाइव न्यूज़ :

Hindi Patrakarita Divas: 30 मई को क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस, खास है वजह, जानिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2020 12:23 IST

मीडिया को भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। भारत में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आखिर क्या है इसकी वजह, जानिए

Open in App
ठळक मुद्दे30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने का श्रेय पंडित जुगल किशोर शुक्ल को जाता है।

नई दिल्ली: पत्रकारिता को भारतीय लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। मगर कई लोगों को इस मामले में जानकारी कम है कि हर साल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस क्यों मनाया जाता है। दरअसल, 30 मई 1826 को हिंदी भाषा में पहला समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड प्रकाशित हुआ था, जिसके कारण इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

उदंत मार्तण्ड को कोलकाता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने शुरू किया था। वह खुद ही इस अखबार के प्रकाशक और संपादक थे। ऐसे में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत करने का श्रेय पंडित जुगल किशोर शुक्ल को जाता है। उदंत मार्तण्ड एक साप्ताहिक अखबार था, जोकि हर मंगलवार को प्रकाशित होता था। जिस समय इस अखबार का प्रकाशित करने का काम शुरू हुआ, उस समय बाजार में काफी अंग्रेजी, फारसी और बांग्ला अखबार मौजूद थे। ऐसे में गुलामी के समय देश में हिंदी पत्रकारिता की नींव डालने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल ही थे।

कैसे बंद हुआ था प्रकाशन?

भले ही उदंत मार्तण्ड देश का पहला हिंदी भाषी अखबार था, लेकिन इसका प्रकाशन ज्यादा समय तक नहीं हो पाया क्योंकि तब डाक के जरिए अखबार पाठकों तक पहुंचाए जाते थे। उस समय अधिक डाक दर होने की वजह से अखबार प्रकाशित होना बंद हो गया था। जब यह अखबार बंद हुआ, तब तक इसके महज 79 अंक ही प्रकाशित हो पाए थे। इस मामले में इतिहासकारों का कहना है कि मिशनरियों के पत्र को तो डाक आदि की सुविधा मिली थी, लेकिन उदंत मार्तण्ड को अपने बेबाक रवैये की वजह से ये सेवा नहीं मिल पाई थी। 

टॅग्स :इंडियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां