लाइव न्यूज़ :

हिमंत विस्व सरमा ने प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने प्रदेश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिये मंगलवार को प्रदेश के मंत्रियों केशव महंत और जोगेन मोहन तथा शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की । प्रदेश में हाल ही में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि असम की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सरमा ने दोनों मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों के प्रभावी कार्यान्वयन के वास्ते प्रदेश के सभी हिस्सों में व्यापक रूप से यात्रा करने को कहा ।

सरमा ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अब तक प्रदेश के 13 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है । इन मंत्रियों ने सरमा के साथ ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी ।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में टीकाकरण, टीके के स्टॉक, ऑक्सजीन की उपलब्धता एवं आवश्यक दवाइयों की स्थिति की भी समीक्षा की ।

असम में संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिये समाज के सभी वर्गों के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल के बारे में जन जागरूकता अभियान पर जोर देते हुये सरमा ने अधिकारियों को गांवों में संक्रमण को रोकने के लिये बड़े शहरों तेजी से टीकाकरण किये जाने का निर्देश दिया ।

सोमवार को असम में कोविड-19 से 77 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5803 नये मामले सामने आये जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं । प्रदेश में 37,500 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है