हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुए झड़प के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिया केस दर्ज करने का आदेश
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 13:53 IST2024-01-23T13:49:42+5:302024-01-23T13:53:13+5:30
हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पुलिस को आदेश दिया है कि वो गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

फाइल फोटो
गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पुलिस को आदेश दिया है कि वो गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सीएम सरमा ने राहुल गांधी के विरुद्ध कथित तौर पर "भीड़ को उकसाने" के लिए आरोपी बनाये जाने का आदेश दिया है।
गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना सामने आई है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि आज असम के गुवाहाटी में प्रवेश कर रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को पहले रोका गया और फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया।
असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।
— Congress (@INCIndia) January 23, 2024
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही।
BJP ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता।
हमारी राह के… pic.twitter.com/q1E53exwPA
कांग्रेस ने कहा, "घायल कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पुलिस के साथ BJP के गुंडे भी थे, जिन्होंने उनपर डंडे चलाए। याद रहे.. हम इससे रुकने वाले नहीं। ये यात्रा जन-जन की यात्रा है। ये अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है।"
असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।
— Congress (@INCIndia) January 23, 2024
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही।
BJP ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता।
हमारी राह के… pic.twitter.com/q1E53exwPA
पार्टी की ओर से एक अन्य पोस्ट में कहा है गया, "असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायर और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही। BJP ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। हमारी राह के ये कांटे, हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं, हमें और मजबूत कर रहे हैं। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जारी है...।"