लाइव न्यूज़ :

हिमालयन फिल्म समारोह का शुक्रवार को होगा लद्दाख में उद्घाटन

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख पहली बार हिमालयन फिल्म समारोह की मेजबानी कर रहा है और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे।

मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ठाकुर समारोह की शुरुआत करेंगे और इसका आयोजन 24 से 28 सितंबर तक लेह जिले में होगा। पांच दिवसीय उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में हिंदी फिल्म ‘शेरशाह’ के निर्देशक विष्णुवर्धन और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​शामिल होंगे।

बयान के अनुसार दर्शकों को रोमांचित करने के लिए समारोह में विभिन्न खंड शामिल किए गए हैं जिनमें सिंधु संस्कृति सभागार, लेह में लोकप्रिय फिल्मों का प्रदर्शन शामिल है। इसके अलावा कार्यशालाएं और मास्टर कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी जिनमें हिमालयी क्षेत्र के फिल्म निर्माताओं, समीक्षकों और तकनीशियनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि यह फिल्म निर्माण की ओर रचनात्मक झुकाव को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि समारोह में लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए संस्कृति विभाग के सहयोग से वृत्तचित्र और लघु-फिल्म प्रतियोगिताएं, खाद्य उत्सव, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव