लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को झटका, हिमाद्री सिंह हुईं भाजपा में शामिल

By राजेंद्र पाराशर | Updated: March 20, 2019 23:10 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के पहले जोड़-तोड़ की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ने इसके तहत 20 मार्च को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शहडोल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रही हिमाद्री सिंह को भाजपा की सदस्यता दिला दी।

Open in App

मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रही हिमाद्री सिंह ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री दलवीर सिंह की बेटी हिमाद्री आज अपने पति और भाजपा नेता नरेन्द्र मरावी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के पहले जोड़-तोड़ की प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ने इसके तहत 20 मार्च को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शहडोल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रही हिमाद्री सिंह को भाजपा की सदस्यता दिला दी। हिमाद्री का नाम शहडोल संसदीय क्षेत्र से इस बार भी कांग्रेस के पैनल में था, मगर मंगलवार को जब भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो रही थी, तब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के सुझाव पर प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने नरेन्द्र मरावी से फोन पर चर्चा की थी। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं हुआ था, मगर आज बुधवार को दोपहर हिमाद्री सिंह अपने पति और भाजपा नेता नरेन्द्र मरावी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा की सदस्यता ली। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने यह सदस्यता दिलाई।

उल्लेखनीय है हिमाद्री सिंह आदिवासी वर्ग का बड़ा चेहरा है। उनके पिता स्वर्गीय दलवीर सिंह केन्द्रीय मंत्री रहे और पति नरेन्द्र मरावी अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें पुष्पराजगढ़ से प्रत्याशी बनाया था, मगर वे चुनाव हार गए थे।

ज्ञानसिंह का टिकट कटना तय

हिमाद्री सिंह के भाजपा में शामिल होने से अब यह तय हो गया कि शहडोल संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद ज्ञानसिंंह का टिकट कटेगा। हालांकि ज्ञानसिंह लगातार दावेदारी कर रहे हैं। वे भोपाल से दिल्ली तक दावेदारी कर चुके हैं और नेताओं का ेयह भी बता चुके हैं कि उन्हें उपचुनाव के बाद कम समय मिला इस वजह से क्षेत्र का विकास वे नहीं कर पाए। उन्हें समय दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया