लाइव न्यूज़ :

हिमाचल विस सत्र: अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस खारिज किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:48 IST

Open in App

शिमला, 10 दिसंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस द्वारा दिए गए नोटिस को शुक्रवार को खारिज कर दिया और कहा कि उसे पर्याप्त समर्थन प्राप्त नहीं है।

सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार मंडी संसदीय सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हारने के बाद जनता का विश्वास खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि चार सीटों पर हाल में संपन्न उपचुनाव में हार मिलने के बाद जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्य में नये सिरे से चुनाव कराने का रास्ता साफ करना चाहिए।

लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने नोटिस खारिज करते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के सिर्फ 18 सदस्य मौजूद हैं जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदन के कम से कम एक तिहाई सदस्यों का समर्थन होना आवश्यक है।

इस मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष द्वारा हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि 68 सदस्यीय सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 43, कांग्रेस के 22, दो निर्दलीय और माकपा का एक विधायक है।

बाद में कांग्रेस नेता अग्निहोत्री ने मीडिया को बताया कि अविश्वास-प्रस्ताव के नोटिस पर 23 विधायकों... कांग्रेस के 22 और माकपा के इकलौते विधायक राकेश सिंघा ने हस्ताक्षर किया था।

लेकिन कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह सुखु, राजिन्दर राणा और विक्रमादित्य सिंह सदन में उपस्थित नहीं थे।

विधानसभा सचिव यश पॉल शर्मा ने मीडिया को बताया कि चूंकि अनिवार्य एक तिहाई विधायक सदन में उपस्थित नहीं थे, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्वीकार्य नहीं था।

दिन में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मौजूद सदस्यों ने तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य को श्रद्धांजलि दी।

धर्मशाला के तपोवन में आयोजित शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री ठाकुर ने शोक प्रस्ताव पेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे