हिमाचल: भाजपा के रणवीर सिंह ने कांग्रेस के अजय महाजन को 18,752 वोटों से हराया, तीन बार विधायक रहे मंत्री राकेश पठानिया की जगह मिला था मौका
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2022 14:41 IST2022-12-08T14:25:11+5:302022-12-08T14:41:02+5:30
नूरपुर में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मनीषा कुमारी को महज 271 वोट ही मिले हैं। इसके साथ ही बसपा के सली राम को 324 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्य़ाशी को 238 वोट हासिल हुए हैं।

हिमाचल: भाजपा के रणवीर सिंह ने कांग्रेस के अजय महाजन को 18,752 वोटों से हराया, तीन बार विधायक रहे मंत्री राकेश पठानिया की जगह मिला था मौका
शिमलाः हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नूरपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रणवीर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रणवीर सिंह ने ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी अजय महाजन को 18,752 वोट के अंतर से मात दी। नूरपुर सीट पर सभी की नजरे थीं, क्योंकि यहां से तीन बार विधायक रह चुके मंत्री राकेश पठानिया को भाजपा ने इस बार फतेहपुर सीट से मैदान में उतारा है।
रणवीर सिंह को 43,679 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, कांग्रेस के अजय महाजन को 24 816 वोट ही प्राप्त हो पाए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मनीषा कुमारी को महज 271 वोट ही मिले हैं। इसके साथ ही बसपा के सली राम को 324 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्य़ाशी को 238 वोट हासिल हुए हैं।
नूरपुर सीट कांगड़ा जिला के अंतर्गत आता है जहां साल 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के राकेश पठानिया ने जीत दर्ज की थी। पठानिया को 34,871 वोट हासिल हुए थे। उस वक्त कांग्रेस के अजय महाजन को मात्र 28,229 मत प्राप्त हुए थे। दोनों के बीच वोटों की जीत हार का अंतराल 6642 मतों का रिकॉर्ड किया गया था। भाजपा ने इस बार पठानिया को फतेहपुर की सीट से चुनाव लड़ाया था जबकि नूरपुर से रणवीर सिंह को मौका दिया था।