Himachal Unit BJP Executive: राजीव बिंदल ने 20 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2023 18:24 IST2023-08-03T18:23:59+5:302023-08-03T18:24:54+5:30

Himachal pradesh Unit BJP Executive: समिति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूदन सिंह - इसके प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह-प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं।

Himachal pradesh Unit BJP Executive bjp state president Rajiv Bindal constituted 20-member core committee, see list | Himachal Unit BJP Executive: राजीव बिंदल ने 20 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया, देखें लिस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlights जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और पीके धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी शामिल किया गया है।10 प्रवक्ताओं की नियुक्ति के साथ अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया।

Himachal pradesh Unit BJP Executive: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल ने बुधवार को स्थायी आमंत्रित सदस्यों सहित 20 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया। समिति में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूदन सिंह - इसके प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह-प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और पीके धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी शामिल किया गया है। भाजपा ने 20 जुलाई को नौ उपाध्यक्षों, तीन महासचिवों, सात सचिवों, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के राज्य इकाई प्रमुखों, मीडिया प्रभारी और 10 प्रवक्ताओं की नियुक्ति के साथ अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में नये अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी थी। ये नियुक्तियां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने की हैं। बिंदल को 23 अप्रैल को पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

यहां जारी एक बयान के अनुसार आलाकमान से चर्चा के बाद नयी नियुक्तियां की गयी हैं तथा निवर्तमान पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। बयान के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। रत्तन लाल पाल, विनय गुप्ता, बलबीर चौधरी, निहालचंद, स्वतंत्र शांख्या, अरविंद चंदेल और राजेंद्र बोध को क्रमश: सोलन, सिरमौर, उना, मंडी, बिलासपुर, कुल्लू और लाहौल एवं स्पीति जिलों का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

प्रेम ठाकुर, सचिन शर्मा, धीरज नरयाल, रोमेश राणा, संजीव शर्मा, हरिदत्त शर्मा और हीरालाल क्रमश: शिमला, कांगड़ा, चंबा, नुरपुर, देहरा, पालमपुर और सुंदरनगर की जिला इकाइयों की अगुवाई करेंगे जबकि देशराज शर्मा, यशवंत नेगी और अरूण फाल्टा हमीरपुर, किन्नौर और महासू जिलों में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। एक भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के नये प्रदेश पदाधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। 

Web Title: Himachal pradesh Unit BJP Executive bjp state president Rajiv Bindal constituted 20-member core committee, see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे