लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: बीजेपी के दो नेताओं का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पार्टी ने किया निलंबित

By भाषा | Updated: July 28, 2019 19:05 IST

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों नेता कुल्लू जिले की भाजपा इकाई और पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) से जुड़े हैं।

Open in App

भाजपा ने कुल्लू जिले में पार्टी की युवा शाखा के एक नेता और पदाधिकारी को सोशल मीडिया पर उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया। वीडियों में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वीडियो को साझा करने वालों को चेताया था।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ने ही यह वीडियो बनाया था जो कि 12.35 मिनट का है। वीडियो बीजेवायएम नेता (जिसे निलंबित कर दिया गया है) की पत्नी के हाथ उस समय लगा था, जब उस महिला ने फरवरी में उसके पति को व्हाट्सएप पर इसे भेजा था। उस महिला और नेता की पत्नी के बीच 13.05 मिनट का एक ऑडियो टेप भी जारी हुआ है, जिसमें वह, उस महिला को पति से दूर रहने को कह रही है।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों नेता कुल्लू जिले की भाजपा इकाई और पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) से जुड़े हैं। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला के पुलिस से शिकायत करने पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 और 67ए के तहत बंजर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख ने सोशल मीडिया यूजर्स को इसकों साझा को लेकर चेताया है।

जिला पुलिस प्रमुख ने कहा, ‘‘ वीडियो को जिसने साझा किया है, या जो इसे साझा करेंगे या इसे अपने पास रखेंगे उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।’’ एसपी ने बताया कि नेता की पत्नी के इसमें शामिल होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो