लाइव न्यूज़ :

300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिरी बस,  44 लोगों की मौत, 34 घायल

By भाषा | Updated: June 21, 2019 12:44 IST

कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का बंजार सिविल अस्पताल और कुल्लू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्यादातर हताहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को पीजीआई चंडीगढ़ में स्थानान्तरित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बस के बृहस्पतिवार को गहरे नाले में गिर जाने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले की बंजार तहसील में धोथ मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक गहरे नाले में गिर गई।

बस कुल्लू से गड़ गुशानी जा रही थी। बंजार पटवारी शीतल कुमार ने बताया कि शुरूआती जांच में ऐसा लगता है कि यह बस अपनी क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और उसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई।

कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। उन्होंने कहा कि घायलों का बंजार सिविल अस्पताल और कुल्लू जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्यादातर हताहत कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को पीजीआई चंडीगढ़ में स्थानान्तरित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। अधिकारियों ने बताया कि ठाकुर ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिये है और घायलों को सर्वश्रेष्ठ इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

कुल्लू जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक एवं घायल के निकटतम परिजन को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया