लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः सुरेश भारद्वाज कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी चपेट में, राज्य के तीसरे मंत्री, विधानसभा के 10वें सदस्य

By भाषा | Updated: October 7, 2020 20:29 IST

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारद्वाज हिमाचल प्रदेश के तीसरे मंत्री और 68 सदस्यों वाली विधानसभा के 10वें सदस्य हैं, जो संक्रमण की चपेट में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिमला से चार बार भाजपा के विधायक निर्वाचित 68 वर्षीय मंत्री इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) में जांच में संक्रमित पाए गए।भारद्वाज ने एक बयान जारी करके कहा कि बुधवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई, लेकिन वह दो अक्टूबर से ही पृथक-वास में हैं। उनके बड़े बेटे में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन छोटे बेटे में पांच अक्टूबर को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारद्वाज हिमाचल प्रदेश के तीसरे मंत्री और 68 सदस्यों वाली विधानसभा के 10वें सदस्य हैं, जो संक्रमण की चपेट में आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि शिमला से चार बार भाजपा के विधायक निर्वाचित 68 वर्षीय मंत्री इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) में जांच में संक्रमित पाए गए। इसबीच भारद्वाज ने एक बयान जारी करके कहा कि बुधवार को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई, लेकिन वह दो अक्टूबर से ही पृथक-वास में हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बड़े बेटे में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन छोटे बेटे में पांच अक्टूबर को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके बड़े बेटे की जांच रिपोर्ट के संबंध में मीडिया के एक वर्ग में गलत खबरें आ रही हैं। मंत्री ने कहा कि छोटे बेटे में संक्रमण की पुष्टि होने पर चिकित्सक ने उन्हें पृथक-वास में जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक ने उन्हें संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर अपनी जांच कराने की भी सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारद्वाज ने कहा,‘‘मैं पिछले पांच दिन से घर में पृथक-वास में हूं और संक्रमण मुक्त होते ही समाज की सेवा करने के लिए कार्यालय आने लगूंगा।’’ इससे पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे। दोनों ही मंत्री अब स्वस्थ हो चुके हैं।

चौधरी और दून से विधायक परमजीत सिंह ने पिछले महीने स्वस्थ होने के बाद विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था। मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया था कि वह दो अक्टूबर को संक्रमित पाए गए थे। 22 सितंबर को नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार चौहान में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जामवाल 20 सितंबर को संक्रमित पाए गए। सात सिंतबर को विधानसभा सत्र के पहले दिन इंदोरा की विधायक रीता देवी संक्रमित पाई गई थीं। कोविड-19 जांच से पहले उन्होंने सत्र में हिस्सा लिया था। नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा छह सितंबर को संक्रमित पाए गए थे।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाजयराम ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी