Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, पांच नेशनल हाईवे और 879 सड़कें ठप, हलकान हुए पर्यटक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 16:29 IST2020-01-09T15:54:32+5:302020-01-09T16:29:21+5:30
हिमचाल प्रदेश में बर्फबारी से पांच नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर, शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कांगड़ा, कुल्लू-मनाली और रामपुर-किन्नौर पूरी तरह बंद हो गए। साथ ही 879 सड़कें बर्फ की मोटी चादर से पूरी तरह ढ़क गईं हैं। इसके चलते लोगों को काफी मुशकिलों का समना करना पड़ रहा है।

हिमाचल में बर्फबारी से पांच नेशनल हाईवे समेत 879 सड़कें ठप
भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। जिसकी मार कई राज्य और शहरों में देखने को मिली है। हालांकि कई जगह से भूस्खलन जैसी भी खबरों की आईं हैं। इसके अलावा उत्तर-भारत में भी कई दिनों से बर्फबारी हो रही है।
हिमाचल प्रदेश में बुधवार (8जनवरी) को हुई बर्फबारी से पांच नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर, शिमला-चंडीगढ़, शिमला-कांगड़ा, कुल्लू-मनाली और रामपुर-किन्नौर पूरी तरह बंद हो गए। साथ ही 879 सड़कें बर्फ की मोटी चादर से पूरी तरह ढ़क गईं हैं। इसके चलते लोगों को काफी मुशकिलों का समना करना पड़ रहा है।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक लड़के का बर्फ में फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई।
बर्फबारी और बारिश के कारण हिमाचल में यातायात सेवा एक दम ठप हो गई हैं। राज्य की राजधानी शिमला में भी हालत बहुत खराब हैं। जिसके चलते घरों की बीजली आपूर्ति भी बंद पड़ी है। राज्य में लगभग 2 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर बंद है। बर्फबारी के चलते लोगों को पैदल चलना भी मश्किल हो गया है। साथ ही यहां पर कई पर्यटक भी फंस गए हैं। बताया जा रहा है अबतक करीब आठ करोड़ रुपये से भी ज्यादा के नुकसान का अनुमान है।
शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई मंत्रियों और अधिकारियों को पैदल ही सचिवालय जाना पड़ा। पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 43 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया है।
बर्फबारी से मलानी में तापमान माइनस में 9 डिग्री चला गया। खराब मौसम के कारण लाहौल के लिए चार दिन से शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा भी बंद पड़ी हैं। इसके अलावा अकेले राज्य के कुल्लू जिले में लगभग 400 बिजली ट्रांसफर बंद हो गए हैं। साथ ही पर्यटन के लिहाज से सबसे मशहूर डलहौजी-खजियार में भी भारी बर्फबारी हुई। जिसके चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन से बसे फंस गईं।