लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 18, 2019 20:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देकुल्लू में एक व्यक्ति उस समय सुजवाड़ नाले में बह गया जब स्थानीय लोग उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे।कुल्लू की उपायुक्त रिचा वर्मा ने बताया कि इसके अलावा मणिकरण और बरशेनी के बीच बलरगा में भूस्खलन होने से एक पर्यटक की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि आठ व्यक्तियों की मौत शिमला में जबकि कुल्लू, सिरमौर, सोलन और चंबा में दो..दो व्यक्तियों की और उना तथा लाहौल..स्पीति जिलों में एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस ने बताया कि यहां आरटीओ कार्यालय के पास हुए भूस्खलन की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

शिमला जिले के नारकंड क्षेत्र में एक मकान पर पेड़ गिरने से नेपाल के रहने वाले दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार तड़के भारी वर्षा के बाद एक मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाह आलम के तौर पर हुई है, जो बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला था।

एक अन्य घटना में शिमला के रोहड़ू उपमंडल के हटकोटी केंची के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के भूस्खलन की चपेट में जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंबा जिले में भारी बारिश के कारण एक मकान ढहने से दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

चंबा पुलिस अधीक्षक एम भुतुंगुरू ने बताया कि हादसा मेहला उपमंडल के लोना में तड़के साढ़े तीन बजे हुआ जिसमें 70 वर्षीय एक व्यक्ति और सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, कुल्लू में एक व्यक्ति उस समय सुजवाड़ नाले में बह गया जब स्थानीय लोग उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे।

व्यक्ति की पहचान चुन्नी लाल के तौर पर हुई है। कुल्लू की उपायुक्त रिचा वर्मा ने बताया कि इसके अलावा मणिकरण और बरशेनी के बीच बलरगा में भूस्खलन होने से एक पर्यटक की मौत हो गई। सोलन जिले में बड्डी तहसील में एक इमारत गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया