लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : दो अगस्त से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति

By भाषा | Updated: July 22, 2021 22:51 IST

Open in App

शिमला, 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो अगस्त से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भी अपनी समस्याएं लेकर स्कूल जा सकते हैं।

कैबिनेट ने 26 जुलाई से कोचिंग संस्थानों को भी खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। कोचिंग संस्थानों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 100 पदों को भरने की भी मंजूरी प्रदान की है।

इसके अलावा सेना के शहीद सूबेदार संजीव कुमार के सम्मान में बिलासपुर जिले के हतवार में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम रखने को मंजूरी प्रदान की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे