लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः जनवरी में तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:49 IST

Open in App

शिमला, 21 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में अगले महीने तीन चरणों में पंचायत चुनाव कराये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त पार्थसारथी मित्रा ने कहा कि पंचायती राज संस्थान चुनाव 17, 19 और 21 जनवरी को कराये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर से दो जनवरी तक सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की चार जनवरी को जांच की जाएगी। छह जनवरी को दिन में दस बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे।

मतदान के पूरा होने के शीघ्र बाद ही वार्ड सदस्य, ग्राम पंचायत के ‘उपप्रधान’ और प्रधान के लिए मतों की गणना की जाएगी।

लेकिन पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के लिए मतगणनना 22 जनवरी को होगी।

मित्रा के अनुसार 23 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इससे पहले 17 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा था कि प्रदेश में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव 10 जनवरी को कराये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट