लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : सार्वजनिक निर्माण के लिए आए सीमेंट की चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:11 IST

Open in App

हमीरपुर (हिप्र), 18 जून हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सार्वजनिक निर्माण के लिए आई सीमेंट की बोरियों की चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि चोरी हुई सीमेंट की 50 बोरियां आरोपी के घर से बरामद की गई है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक गोकुलचंद्रन कार्तिकेय के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी विभागों के इस्तेमाल के लिए आई सीमेंट की बोरियां विपिन कुमार के घर से बरामद की गई।

गरली के नागेहरा गांव निवासी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने 15 हजार रुपये में वन सुरक्षागार्ड से सीमेंट की बोरियां खरीदी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-379 (चोरी) और धारा-411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले को वन विभाग के संज्ञान में भी लाया गया है और वह भी मामले की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह