लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: चार जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:17 IST

Open in App

शिमला, 25 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्धि के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के चार जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है और राज्य आने वाले लोगों के लिए कोरोना संक्रमित नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के रविवार अपराह्न दो बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इन चार जिलों में वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,330 से अधिक मरीज हैं, जो राज्य के कुल 12,833 मामलों का 57 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, कांगड़ा में 2,805, सोलन में 2,264, सिरमौर में 1,259 और ऊना में 1,002 मरीज हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने शिमला, मंडी और हमीरपुर जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने संबंधी कोई फैसला नहीं किया है। इन जिलों में 1,000-1,000 से अधिक मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवेश से पहले कोरोना वायरस निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना भी अनिवार्य कर दिया गया है जो 72 घंटे से पहले नहीं कराई गई हो।

यदि हिमाचल प्रदेश के निवासी राज्य में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर जांच नहीं कराते हैं तो उन्हें 14 दिन तक घर में पृथक-वास में रहना होगा। वे सात दिन घर में पृथक-वास में रहने के बाद जांच करा सकते हैं और यदि वे संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें पृथक-वास में रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस