लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: भारी बरसात और भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे 3 और 5 बंद, कुल्लू-मनाली मार्ग क्षतिग्रस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2019 10:38 IST

मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों के लिए भीषण वर्षा वाली मौसम की ‘‘लाल चेतावनी’’ और पूरे राज्य के लिए ‘‘नारंगी चेतावनी’’ शुक्रवार को जारी की थी। यह चेतावनी इसलिए जारी की है ताकि लोग भयंकर या खतरनाक मौसम से पहले सतर्क हो जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों के लिए भीषण वर्षा वाली मौसम की ‘‘लाल चेतावनी’’ और पूरे राज्य के लिए ‘‘नारंगी चेतावनी’’ शुक्रवार को जारी की थी। कांगड़ा, शिमला, सोलान और मंडी जिलों में 18 अगस्त के लिए लाल चेतावनी जारी की थी। जब लाल चेतावनी जारी की जाती है तो लोगों से उन क्षेत्रों से दूर रहने को कहा जाता है जहां खतरा मंडराता है।

हिमाचल प्रदेश में मनाली और कुल्लू को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे नंबर 3 क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना तेज बरसात और भूस्खलन की वजह से हुई। इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है, हालांकि हल्के वाहन अभी चल रहे हैं।

इसके अलावा रिब्बा, किन्नौर के पास नेशनल हाइवे नंबर 5 पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस रास्ते को भी तेज बरसात और भूस्खलन होने की वजह से बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जारी किया था चेतावनी-मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों के लिए भीषण वर्षा वाली मौसम की ‘‘लाल चेतावनी’’ और पूरे राज्य के लिए ‘‘नारंगी चेतावनी’’ शुक्रवार को जारी की थी। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए नारंगी चेतावनी जारी की जबकि उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी जिलों में 17 अगस्त तथा कांगड़ा, शिमला, सोलान और मंडी जिलों में 18 अगस्त के लिए लाल चेतावनी जारी की थी। 

मौसम विभाग ने यह चेतावनी इसलिए जारी की है ताकि लोग भयंकर या खतरनाक मौसम से पहले सतर्क हो जाएं क्योंकि ऐसे मौसम से भारी नुकसान, व्यवधान और जान को खतरे की आशंका होती है। जब लाल चेतावनी जारी की जाती है तो लोगों से उन क्षेत्रों से दूर रहने को कहा जाता है जहां खतरा मंडराता है। उनसे आपात सेवाओं और स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने की भी अपील की जाती है। 

शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में 18 अगस्त को ज्यादातर स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को 64.5 मिलीमीटर से लेकर 115.5 मिलीमीटर वर्षा कुछ स्थानों पर हो सकती है जबकि कुछ अन्य स्थानों पर 115.5 मिलीमीटर या उससे अधिक की भीषण वर्षा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को मध्यम से भारी वर्षा के चलते खासकर चांबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में रास्ते बाधित हो सकते हैं। 19 अगस्त से वर्षा में कमी आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया