लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : संक्रम्रण के मामले बढ़ने के बाद कांगड़ा जिले में नयी पाबंदियां

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:13 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 26 मार्च कोविड-19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी प्रकार की सभाओं एवं जमावड़ों पर पाबंदी लगा दी और जिले में बाहर से आने वाले कामगारों को सात दिन के पृथक-वास में रखने को कहा है।

कांगड़ा के उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, होली के त्योहार पर भी जमावड़े पर पाबंदी है।

उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन कानून, 2005 की धारा 34 के तहत पाबंदियां लगायी हैं।

आदेश के अनुसार, विवाह, अंतिम संस्कार और धर्मशाला तथा पालमपुर नगर निकाय क्षेत्रों में जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां चुनावी प्रक्रिया को छोड़कर अन्य सभी जमावड़ों/कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई है। जिन आयोजनों को अनुमति दी गई है उनके साथ भी कड़ी शर्तें लगायी गयी हैं। विवाह समारोह के लिए हॉल के इस्तेमाल को लेकर पहले से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनुमति लेनी होगी।

धर्मशाला और पालमपुर नगर निकाय चुनावों में घर-घर जाकर प्रचार करने वाले सभी प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल