लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव: दोपहर दो बजे तक 35 प्रतिशत पड़े वोट, मतदान के लिए लंबी लाइन, रिजल्ट आज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 7, 2021 14:33 IST

Himachal Pradesh Municipal Election 2021: हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। यहां 279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ।मंडी, सोलन और पालमपुर नव-निर्मित नगर निकाय में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।धर्मशाला नगर निगम का गठन 2015 में किया गया था।

Himachal Pradesh Municipal Election 2021: कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों और छह नगर पंचायतों के लिए मतदान शुरू हुआ। चार नगर निगम हैं - धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन। छह पंचायतें हैं- एनी, चिरगांव, नेरवा, निर्मंड, कंडाघाट और अंब नगर।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मतदान शाम 4 बजे संपन्न होगा। मतदान केंद्रों पर फेस मास्क, हैंड ग्लव्स, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सभी कोविद -19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनावों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में चार नगर निगम चुनाव के 64 वार्डों में कुल 279 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यहां बड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी 64 वार्ड में से 43 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं माकपा ने केवल मंडी में एक वार्ड में अपना उम्मीदवार उतारा है। 

धर्मशाला नगर निगम के 20 पार्षदों में से 17 का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर किया गया था और तीन को राज्य सरकार ने नामित किया था। अप्रैल 2016 में प्रत्यक्ष चुनाव के जरिए पार्षदों का चयन किया गया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिक मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करके लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसआम आदमी पार्टीजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी