लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश की विधायक ने राज्य से हॉकी टीम के सदस्य के लिए नक़द पुरस्कार की घोषणा की अपील की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:11 IST

Open in App

शिमला, पांच अगस्त डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके निर्वाचन क्षेत्र के निवासी और तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य वरुण कुमार को नकद पुरस्कार देने की अपील की।

राज्य विधानसभा में कुमार को डलहौजी के चम्बा का निवासी बताते हुए विधायक ने कहा कि इस कदम से इस पर्वतीय राज्य के युवा, खेल को करियर विकल्प के रूप में चुनने को प्रोत्साहित होंगे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को यहां कांस्य पदक के प्ले-ऑफ मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

ठाकुर ने कुमारी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जल्द ही हॉकी खिलाड़ी के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा राज्य के नियमों और नीतियों के अनुसार की जाएगी।

इसके बाद नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री से राज्य के युवाओं को खिलाड़ी बनने को प्रोत्साहित करने के लिए एक करोड़ रुपये या इसके क़रीब की नक़द पुरस्कार की घोषणा करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र