लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: 2 जनवरी से शुरू होगा मनाली विंटर कार्निवाल, जानें इसबार क्या है खास

By भाषा | Updated: December 25, 2018 01:17 IST

कार्निवाल के अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि पांच दिवसीय उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे और इसका समापन छह जनवरी को होगा। यह भारत के प्राचीन उत्सवों में से एक है।

Open in App

शिमला, 24 दिसंबरःहिमाचल प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य के कुल्लू जिले में लोकप्रिय मनाली विंटर कार्निवाल दो जनवरी को शुरू होगा। कार्निवाल के अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि पांच दिवसीय उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे और इसका समापन छह जनवरी को होगा। यह भारत के प्राचीन उत्सवों में से एक है।

ठाकुर ने कहा कि उत्सव के उद्घाटन से एक दिन पहले ब्यास आरती पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 5000 से अधिक लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय देवी माँ हिडिंबा की मूर्ति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि इसमें भाग लेने वाले लोग मनाली में मॉल रोड पर एकसाथ ‘वंदे मातरम’ गाएंगे।

उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान शत्रु जोत, सोलांग नाला, गुलाबा और मरही में बर्फ से ढंके कई क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन साहसिक व रोमांचक खेलों का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और नवोदित स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।

ठाकुर ने कहा कि इस कार्निवाल में पारंपरिक परिधानों, उपकरणों को बढ़ावा दिया जाएगा और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा जगत के सितारे भी कार्निवाल के दौरान लोगों का मनोरंजन करेंगे।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं