लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : लाहौल-स्पीति में भूस्खलन से चंद्रभागा नदी का प्रवाह हुआ अवरूद्ध, लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 13, 2021 16:20 IST

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के चलते चंद्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध हो गया । हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में हुआ भयानक भूस्खलनभूस्खलन के कारण चंद्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा भूस्खलन के कारण पहाड़ का एक भाग नदी में गिर गया

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के कारण चंद्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध हो गया , जिससे एक झील जैसी स्थिति बन गई है और  यहां रहने वाले लगभग 2,000 लोगों के लिए यह एक खतरा बन सकता है । फिलहाल किसी के हताहत या घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है । 

जिला उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि सुबह करीब 9:30 बजे पास की पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया, जिससे नदी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है । उन्होंने कहा कि स्थिति का जायजा लेने और उपाय सुलझाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी गई है । 

भूस्खलन का एक संक्षिप्त वीडियो  सामने आ रहा है,  जिसमें पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिरता हुआ नजर आ रहा है । पहाड़ के टूटने से चट्टान, मिट्टी और मलबे के कारण नदी का मार्ग अवरुद्ध हो गया । स्थानीय प्रशासन स्थिति का जायजा लेने के लिए एक हेलीकॉप्टर सर्वेक्षण किया था । एहतियात के तौर पर आसापस के गांवों से लोगों को निकाला जा रहा है और एनडीआरएफ की टीम भी लगाई गई है । 

इससे पहले हाल ही में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर चौरा गांव के पास भूस्खलन की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि अब तक 13 लोगों को बचा लिया गया है और 16 लोग अभी भी लापता है ।  

 हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस रिकांगपियो से शिमला होते हुए हरिद्वार जा रही थी, तभी बुधवार को भूस्खलन के बाद यह बोल्डर की चपेट में आ गई ।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!