हिमाचल प्रदेश भूस्खलन : राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में मदद को कहा
By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:02 IST2021-07-25T23:02:25+5:302021-07-25T23:02:25+5:30

हिमाचल प्रदेश भूस्खलन : राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत कार्य में मदद को कहा
नयी दिल्ली, 25 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन से लोगों की हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाव एवं राहत कार्य में मदद करने को कहा।
पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित बस्तेरी में भूस्खलन के बाद चट्टान के टेम्पो ट्रैवलर वाहन पर गिर जाने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुए नुक़सान का समाचार बेहद दुखद है। मृतकों के परिवारों को मेरी शोक संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। कांग्रेस के साथी कृपया राहत व बचाव कार्य में सहयोग दें।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।